PNB LBO Recruitment 2025: Punjab National Bank (PNB) ने 2025 में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 750 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद JMGS-I (Junior Management Grade Scale-I) श्रेणी में हैं। इस भर्ती का उद्देश्य बैंक की विभिन्न राज्यों में भाषाई दक्ष उम्मीदवारों को भर्ती करना है जो उस राज्य की स्थानीय भाषा में काम कर सकें। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा — मूल वेतन ₹48,480 से शुरू होकर ₹85,920 तक पहुंच सकता है, साथ में भत्ते भी होंगे। आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। आवेदन की शुरुआत 03 नवंबर 2025 से है और अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 है।
PNB LBO Recruitment 2025 – Highlights
विवरण
जानकारी
भर्ती संगठन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नाम
लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO)
स्केल
जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I)
कुल पद
750
वेतनमान
₹48,480 – ₹85,920 + भत्ते
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
नौकरी स्थान
भारत के विभिन्न राज्य
आवेदन प्रारंभ
03 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि
23 नवंबर 2025
ऑनलाइन परीक्षा (संभावित)
दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
Important Dates
आवेदन शुरू होने की तिथि
03 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि
23 नवंबर 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
23 नवंबर 2025
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (संभावित)
दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
Application Fee
श्रेणी
शुल्क
SC / ST / PwBD
₹59 (₹50 + ₹9 GST)
General / OBC / EWS
₹1180 (₹1000 + ₹180 GST)
Category Wise Vacancy Details
राज्य
स्थानीय भाषा
पदों की संख्या
आंध्र प्रदेश
तेलुगू
5
गुजरात
गुजराती
95
कर्नाटक
कन्नड़
85
महाराष्ट्र
मराठी
135
तेलंगाना
तेलुगू
88
तमिलनाडु
तमिल
85
पश्चिम बंगाल
बंगाली
90
जम्मू और कश्मीर
उर्दू / डोगरी / कश्मीरी
20
लद्दाख
उर्दू / पुरगी / भोती
3
अरुणाचल प्रदेश
अंग्रेजी
5
असम
असमिया / बोडो
86
मणिपुर
मणिपुरी / मीतई
8
मेघालय
गारो / खासी
8
मिजोरम
मिजो
5
नागालैंड
अंग्रेजी
5
सिक्किम
नेपाली / सिक्किमी
5
त्रिपुरा
बंगाली / कॉकबोरोक
22
कुल पद
750
उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्षता अनिवार्य है।
Eligibility Criteria
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduate Degree) होना आवश्यक है।
उम्मीदवार के पास डिग्री या मार्कशीट 23 नवंबर 2025 तक होनी चाहिए।
अनुभव (Experience)
कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
यह अनुभव किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank (RRB) में Clerical या Officer Cadre में होना चाहिए।
अन्य वित्तीय संस्थाओं का अनुभव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों के पास पहले से Officer पद का अनुभव है, उन्हें अधिकतम 2 इन्क्रीमेंट्स (Advance Increments) का लाभ मिल सकता है।
आयु सीमा (As on 01.07.2025)
मानदंड
आयु
न्यूनतम आयु
20 वर्ष
अधिकतम आयु
30 वर्ष
जन्म तिथि सीमा: उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1995 से पहले नहीं और 01 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयु में छूट (Age Relaxation)
श्रेणी
छूट
SC / ST
5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)
3 वर्ष
PwBD
10 वर्ष
पूर्व सैनिक
5 वर्ष
1984 दंगों से प्रभावित व्यक्ति
5 वर्ष
Local Language Proficiency
उम्मीदवार को आवेदन किए गए राज्य की भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।
यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में उस भाषा को विषय के रूप में पढ़ा है, तो उन्हें भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT) से छूट दी जाएगी।
भाषा विषय का प्रमाण पत्र (मार्कशीट) प्रस्तुत करना होगा।
PNB LBO Salary & Benefits 2025
चरण
विवरण
प्रारंभिक वेतन
₹48,480
7 वर्ष तक वार्षिक वृद्धि
₹2,000
अगले 2 वर्ष तक वृद्धि
₹2,340
उसके बाद 7 वर्ष तक वृद्धि
₹2,680
अधिकतम वेतन
₹85,920
भत्ते एवं सुविधाएँ:
महंगाई भत्ता (DA)
मकान किराया भत्ता (HRA) या लीज्ड आवास सुविधा
सिटी कम्पनसेटरी अलाउंस (CCA)
मेडिकल इंश्योरेंस
लीव फेयर कंसेशन (LFC)
राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS)
अन्य भत्ते और सुविधाएँ बैंक के नियमों के अनुसार
कुल मिलाकर, चयनित उम्मीदवार का ग्रॉस वेतन लगभग ₹75,000 – ₹90,000 प्रति माह तक हो सकता है।
Selection Process)
PNB LBO पदों के लिए चयन 4 चरणों में किया जाएगा:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test)
परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काटा जाएगा।
उत्तीर्ण अंक: सामान्य वर्ग के लिए 40%, SC/ST/OBC/PwBD के लिए 35%।
विषय
प्रश्न / अंक
समय
कंप्यूटर रीजनिंग एवं एप्टीट्यूड
25 / 25
35 मिनट
डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन
25 / 25
35 मिनट
अंग्रेजी भाषा
25 / 25
25 मिनट
गणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)
25 / 25
35 मिनट
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता
50 / 50
50 मिनट
कुल
150 प्रश्न / 150 अंक
180 मिनट (3 घंटे)
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT)
यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्होंने 10वीं या 12वीं में उस भाषा को नहीं पढ़ा है।
यह परीक्षा पढ़ने, लिखने और बोलने के आधार पर होगी।
यह केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी।
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)
साक्षात्कार कुल 50 अंकों का होगा।
न्यूनतम योग्यता अंक:
सामान्य/EWS: 50% (25 अंक)
SC/ST: 45% (22.5 अंक)
अंतिम मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार बनेगी जो ऑनलाइन टेस्ट + इंटरव्यू के अंकों पर आधारित होगी।